स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर 12 अप्रैल। जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि 14 अप्रैल (डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती) के अवसर पर आबकारी अनुज्ञापनों को पूर्ण दिवस बन्द रखे जाने का प्राविधान है।
अतः जनपद शाहजहांपुर की समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा व बीयर थोक एवं फुटकर अनुज्ञापन, देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप व भांग की दुकानों, एफ०एल० 6/7 बार अनुज्ञापन तथा डिनेचर्ड स्प्रिट के थोक एवं फुटकर अनुज्ञापन (एफएल० 16/17/एम.ए.-4/2 व एफ०एल० 9/9ए) दिनांक 14.04.2026 को पूर्ण दिवस बन्द रखी जाएंगी।
इस बन्दी के लिए अनुज्ञापियों को अनुज्ञापनों में दी गई निबन्धन/शर्तों के अनुसार किसी प्रकार के प्रतिफल/अभिकर में छूट देय नहीं होगी।
श्रेणी
शाहजहांपुर
