शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आज स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान खेलो इंडिया के खिलाड़ियों द्वारा जिलाधिकारी का स्वागत किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तरण ताल (स्विमिंग पूल), बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल, इंडोर कबड्डी हॉल, सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट, 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, पवेलियन, सेल्फी प्वाइंट एवं परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कर खेल विभाग को शीघ्र हस्तांतरित किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (राजस्व) अरविंद कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुरेंद्र राठौर, निर्माण एजेंसियों के अभियंता, स्टेडियम के प्रशिक्षक एवं खेलो इंडिया सेंटर (हॉकी) के खिलाड़ी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट एवं खेल सामग्री भी वितरित की।
बताया गया कि 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक एवं स्विमिंग पूल का निर्माण उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम द्वारा लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। वहीं स्टेडियम के नवीनीकरण एवं नई खेल अवस्थापना जैसे इंडोर कबड्डी हॉल, बास्केटबॉल कोर्ट, सीसीटीवी, शौचालय एवं मुख्य भवन का निर्माण उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन द्वारा लगभग 10.36 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments