शाहजहाँपुर में 15 अप्रैल को होगी सिंचाई बन्धु बैठक


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 13 अप्रैल। जनपद में किसानों से जुड़े सिंचाई व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु सिंचाई बन्धु बैठक का आयोजन 15 अप्रैल को किया जाएगा। यह बैठक प्रातः 10:30 बजे निरीक्षण भवन, शारदा नहर खण्ड, बाईबाग पुवायां रोड पर आयोजित होगी।

बैठक की अध्यक्षता सिंचाई बन्धु के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह करेंगे। इस दौरान नहरों एवं नलकूपों के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

अधिशासी अभियन्ता, शारदा नहर खण्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बैठक में किसानों से जुड़े एजेंडे के बिंदुओं पर समीक्षा कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

प्रशासन की ओर से इस बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Previous Post Next Post