स्कूल चलो अभियान रैली – प्रेरणादायक आयोजन


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

प्राथमिक विद्यालय सौफरी, विकासखंड खुटार, जनपद शाहजहांपुर में “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत एक भव्य एवं प्रेरणादायक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय की इंचार्ज तरन्नुम के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ग्राम के सम्मानित अभिभावक एवं ग्राम प्रधान श्री संतकुमार, अभिभावक रामू, गीता देवी, रामलखन, महेंद्र कुमार, राजाराम सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यालय परिवार से सोनू सिंह, सरवजीत कौर, निर्मला देवी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही आंगनवाड़ी स्टाफ से शशिकला देवी एवं विजयकांति का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

रैली का विशेष आकर्षण विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे रहे, जिन्होंने अपने हाथों से बने हुए पोस्टर एवं बैनर के साथ-साथ वेस्ट न्यूज़पेपर से तैयार की गई आकर्षक टोपियाँ पहनकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर पूरे गांव में उत्साह के साथ रैली निकाली और घर-घर जाकर लोगों को “स्कूल चलो अभियान” के महत्व के प्रति जागरूक किया।


बच्चों की ऊर्जा और संदेश का इतना प्रभाव पड़ा कि धीरे-धीरे पूरे गांव के लोग इस रैली से जुड़ते चले गए और अभियान जनआंदोलन का रूप लेता नजर आया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई।

यह आयोजन न केवल शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि विद्यालय और समुदाय के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Previous Post Next Post