ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली लखनऊ ✍️
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी जमीन रजिस्ट्री कराने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 जनवरी 2024 को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 0042/2024 धारा 419/420/406 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि अभियुक्त ने डीएचएफएल बैंककर्मियों की मिलीभगत से धोखाधड़ी करते हुए आवेदक को 13.50 लाख रुपये का लोन और 4.50 लाख रुपये नकद के माध्यम से गलत जमीन की रजिस्ट्री कर दी थी।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त की तलाश शुरू की। दिनांक 30 मार्च 2026 को संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में क्लियोकाउंटी के पास अभियुक्त की लोकेशन मिली। पुलिस टीम ने पीछा कर महागुन मेजारिया सोसाइटी के सामने से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भरत प्रताप राव उर्फ समर प्रताप राव (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जनपद देवरिया का निवासी है और वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर में रह रहा था। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने आर्थिक परेशानियों के चलते फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी की थी।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में धोखाधड़ी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया है। मामले में अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments