Breaking News

परिवार परामर्श केंद्र में 20 पत्रावलियों पर सुनवाई, 01 दम्पत्ति को सकुशल विदा किया गया


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

आज दिनांक 24.04.2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन पुलिस लाइन, जनपद शाहजहाँपुर में किया गया। इस दौरान कुल 20 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई तथा 01 दम्पत्ति को आपसी सहमति के उपरांत सकुशल विदा किया गया।

प्रकरण का विवरण

थाना खुटार जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पत्ति, जिनका विवाह लगभग 05 वर्ष पूर्व हुआ था, के मध्य पारिवारिक विवाद उत्पन्न हो गया था। आवेदक की पत्नी विगत ढाई माह से अपने मायके में निवास कर रही थी।

आवेदक द्वारा आरोप लगाया गया कि दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद के कारण मनमुटाव हो गया था, जिसके चलते उसके ससुराल पक्ष द्वारा उसकी पत्नी को विदा नहीं किया जा रहा था।

उक्त प्रकरण में दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया, जहां उनकी आपसी वार्ता कराई गई तथा उन्हें समझाया-बुझाया गया। परामर्श के उपरांत दोनों पक्ष आपसी सहमति से पुनः साथ रहने के लिए तैयार हो गए तथा आपस में समझौता कर लिया।

इसके बाद दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।

उपस्थित परामर्शदाता

इस अवसर पर परामर्शदाता श्रीमती अंशु रजानी, श्रीमती शशि प्रभा कौशल, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, महिला आरक्षी बबीता, आरक्षी साकेत कुमार आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments