पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम, मिशन शक्ति फेज-5 अभियान तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थाना सदर बाजार पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग लड़की को शादी के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
दिनांक 06.04.2026 को वादी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर उसकी नाबालिग पुत्री (उम्र लगभग 14 वर्ष) को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं0 128/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारीगण को दी गई, जिनके निर्देशन में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 87 बीएनएस की वृद्धि की गई तथा साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त नाजिर पुत्र इश्तियाक निवासी ग्राम कपसेडा, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर का नाम प्रकाश में आया।
दिनांक 24.04.2026 को थाना सदर बाजार पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त नाजिर पुत्र इश्तियाक ढाका तालाब के पास कब्रिस्तान के निकट मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ व जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम नाजिर पुत्र इश्तियाक निवासी ग्राम कपसेडा, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र 19 वर्ष बताया। अभियुक्त को मु0अ0सं0 128/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से अवगत कराते हुए समय 14:00 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
नाजिर पुत्र इश्तियाक
निवासी – ग्राम कपसेडा, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर
उम्र – 19 वर्ष
ढाका तालाब के पास, कब्रिस्तान के निकट
दिनांक – 24.04.2026
समय – 14:00 बजे
मु0अ0सं0 128/2026
धारा 137(2)/87 बीएनएस
थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments