स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मात्र 5 घंटे के भीतर कुल 80 वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों द्वारा संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया गया।
दिनांक 11 अप्रैल 2026 की रात्रि में चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 80 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई, जिनमें 73 एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) तथा 07 अन्य वांछित अभियुक्त शामिल हैं। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
थानावार गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण:
नगर सर्किल:
- कोतवाली – 04
- सदर बाजार – 05
सदर सर्किल:
- कांट – 00
- निगोही – 08
- रोजा – 07
- मदनापुर – 04
- रामचन्द्र मिशन – 02
तिलहर सर्किल:
- तिलहर – 02
- सेहरामऊ दक्षिणी – 02
- कटरा – 03
- जैतीपुर – 00
- खुदागंज – 03
- गढ़िया रंगीन – 00
जलालाबाद सर्किल:
- जलालाबाद – 10
- अल्हागंज – 01
- मिर्जापुर – 04
- कलान – 08
- (अन्य) – 03
पुवायां सर्किल:
- सिंधौली – 00
- पुवायां – 09
- खुटार – 04
इस प्रकार जनपद पुलिस द्वारा वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।