Breaking News

थाना कटरा क्षेत्र में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कटरा क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त की गई।

दिनांक 12 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना कटरा पुलिस बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त की गई। इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। साथ ही लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार की गश्त और चेकिंग अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे, जिससे क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Post a Comment

0 Comments