Breaking News

💰 लखनऊ: 75 लाख की सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश; 45 लाख नगद और स्कार्पियो के साथ 05 लुटेरे गिरफ्तार

 

[ पुलिस की बड़ी कामयाबी / लखनऊ ]

ब्यूरो रिपोर्ट: आनंद कुमार, लखनऊ ✍️

लखनऊ | 11 अप्रैल, 2026 क्राइम इन्वेस्टिगेशन

खनऊ के विभूति खंड क्षेत्र में 5 मार्च को हुई 75 लाख की लूट का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस आयुक्त की क्राइम/सर्विलांस टीम और विभूति खंड पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 5 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपी अभी भी फरार हैं।

होटल ड्राइवर का निकला कनेक्शन: पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि होटल ड्राइवर राहुल, जो पिछले कई वर्षों से पैसा कलेक्ट करने का काम करता था, उसके मन में लालच आ गया। उसने अपने चचेरे भाई आकाश और उसके दोस्त सलमान (प्रॉपर्टी ब्रोकर) के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को रचा था।

वारदात का तरीका: 5 मार्च की शाम सेवी ग्रैंड होटल/बार से पैसा लेकर निकल रहे गुजरात निवासी नकुल सिंह जडेजा को बिना नंबर की काली स्कार्पियो सवार बदमाशों ने धक्का देकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र की मदद से कठौता झील के पास से आरोपियों को दबोचा।

डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में विशाल सिंह और अतुल कुमार रावत का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। पुलिस टीम ने 45 लाख रुपए और घटना में प्रयुक्त काली स्कार्पियो बरामद कर ली है। फरार आरोपी राजकुमार, सुमित और सलमान की तलाश में छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त उम्र/पता
1. अतुल कुमार रावत 32 वर्ष, सुशांत गोल्फ सिटी
2. विशाल सिंह 25 वर्ष, कैंट लखनऊ
3. राहुल व 4. आकाश यादव 26 वर्ष, इंदिरा नगर
5. अमित कुमार गुप्ता 26 वर्ष, गोमती नगर

👮 सफल पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह, केशव झा, इरशाद अहमद, सोहेल खान, ज्ञान सिंह, स्वतंत्र कुमार यादव, शिवम कुमार सहित स्वाट और क्राइम/सर्विलांस टीम लखनऊ।

#LucknowLoot #VibhutiKhand #CrimeBranch #LucknowPolice #BreakingNews #SachKiAwaz #PoliceSuccess

Post a Comment

0 Comments