[ लखनऊ ब्रेकिंग / हाई प्रोफाइल ड्रामा ]
ब्यूरो रिपोर्ट: आनंद कुमार, लखनऊ ✍️
लखनऊ के उच्च न्यायालय (High Court) परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात महिला अपने गोद में नवजात बच्चे को लेकर कोर्ट की छत पर चढ़ गई और वहाँ से कूदने का प्रयास करने लगी। महिला की इस हरकत को देख नीचे मौजूद वकीलों और वादकारियों के बीच बेचैनी और दहशत फैल गई।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल: हाई कोर्ट जैसे अति-सुरक्षित क्षेत्र की छत पर महिला नवजात बच्चे के साथ कैसे पहुँची, यह एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और पुलिस प्रशासन महिला को सुरक्षित नीचे उतारने और समझाने-बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
पड़ताल जारी: फिलहाल महिला की पहचान और वह कहाँ से आई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। महिला ने यह आत्मघाती कदम किस वजह से उठाया, इसकी पड़ताल की जा रही है। मौके पर मौजूद लोग किसी अनहोनी की आशंका को लेकर बेहद डरे हुए हैं।
पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा छानबीन की जा रही है कि आखिर किस मानसिक पीड़ा या विवाद के चलते महिला को इतने बड़े परिसर में इस तरह का जोखिम उठाना पड़ा। खबर लिखे जाने तक राहत कार्य जारी थे।
📍 अपडेट्स
• स्थान: हाई कोर्ट परिसर, लखनऊ.
• स्थिति: सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, महिला को बचाने का प्रयास जारी.
• चिंता: हाथ में नवजात बच्चा होने से स्थिति बेहद नाजुक.

