त्योहारों से पहले पुलिस-प्रशासन सतर्क, जलालाबाद में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, 06 अप्रैल 2026।

जनपद में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में थाना जलालाबाद क्षेत्र में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं उपजिलाधिकारी जलालाबाद द्वारा संयुक्त रूप से पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पर्याप्त पुलिस बल के साथ की गई इस गश्त के दौरान बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भी किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की अफवाह पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

 पुलिस और प्रशासन की संयुक्त मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का सकारात्मक संदेश गया है, जिससे आम जनता में भरोसा और भी मजबूत हुआ है।

Previous Post Next Post