स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद आजमगढ़ में श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था, गोरखपुर के विस्तार के अंतर्गत नवनिर्मित दुग्ध अवशीतन केंद्र का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मोबाइल वेटरनरी यूनिट एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवा के अवशीतन केंद्र का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘लखपति दीदी’ योजना और बायोगैस प्लांट से जुड़ी लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है तो पूरा परिवार सशक्त होता है। परिवारों की मजबूती ही समाज को सुदृढ़ बनाती है और यही सशक्त इकाइयां राष्ट्र निर्माण को गति देती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments