आईटी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस का अभियान, मॉडिफाइड साइलेंसर वाहनों पर कार्रवाई

 

ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली लखनऊ ✍️

लखनऊ। लखनऊ में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

एसीपी (ट्रैफिक) मध्य प्रदीप कुमार के पर्यवेक्षण में टीआई महानगर द्वारा आईटी चौराहा पर मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग की गई।

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि शहर में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित किया जा सके।

Previous Post Next Post