Breaking News

शानदार जीत के साथ CMO सुपर किंग्स फाइनल में, CHO चैलेंजर्स को हराया

 

ब्यूरो चीफ तशरीफ़ अली, मेरठ ✍️

मेरठ। RSA कुंडा ग्राउंड पर खेले गए हेल्थ डिपार्टमेंट चैलेंजर्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में CMO Super Kings (CSK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए CHO Challengers को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 193 रन बनाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के कप्तान डॉ. तरुण राजपूत ने 35 रन की अहम पारी खेली, जबकि डॉ. अनस रिज़वी ने 65 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंत में डॉ. तुषार ने तेज़ 36 रन बनाकर स्कोर को और मजबूती दी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी CHO Challengers की टीम 166 रन ही बना सकी और 8 विकेट खोकर मुकाबला हार गई। CSK के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच पर पकड़ बनाए रखी।

इस मुकाबले में डॉ. विशाल को 3 विकेट लेने के लिए “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। वहीं डॉ. अनस रिज़वी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए “बेस्ट बैटर” का पुरस्कार मिला।

इस जीत के साथ CSK टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। टीम अब 12 अप्रैल को RSA कुंडा स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेलेगी, जहां उसका सामना CMO Warriors से होगा।

गौरतलब है कि CSK टीम ने अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है और लीग मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है।

Post a Comment

0 Comments