शाहजहाँपुर, 14 अप्रैल 2026।
थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने पंजीकृत अभियोग में वांछित एक शातिर अभियुक्त को नाजायज बांका सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी रामकुमार पुत्र वंशीधर निवासी मोहल्ला विजयपुर रेती की तहरीर के आधार पर थाना रामचन्द्र मिशन में मु0अ0सं0 71/2026 धारा 191(2), 74, 115(2), 352, 351(3), 324(4) बीएनएस के अंतर्गत शिवा, निखिल एवं अन्य अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर 14 अप्रैल 2026 को समय करीब 20:23 बजे इशाक मियां की मजार के पास, तारीन गाड़ीपुरा मार्ग पर गल्ले की दुकान के सामने से अभियुक्त निखिल दीक्षित पुत्र विमल दीक्षित निवासी मोहल्ला रेती, थाना रामचन्द्र मिशन को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज बांका बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आयुध अधिनियम की वृद्धि करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
निखिल दीक्षित पुत्र विमल दीक्षित, निवासी मोहल्ला रेती, थाना रामचन्द्र मिशन, शाहजहाँपुर (उम्र करीब 20 वर्ष)
बरामदगी:
एक अदद नाजायज बांका
इस कार्रवाई में अपराध निरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार एवं हेड कांस्टेबल शशिकांत सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments