शाहजहाँपुर, 27 अप्रैल।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 29 अप्रैल को जनपद हरदोई के मल्लावां में प्रस्तावित माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होकर कार्यक्रम में शामिल होने वाले लाभार्थियों की संख्या एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं, ताकि कार्यक्रम में जाने वाले लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आवागमन के लिए सभी बसें समय से अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचें तथा लाभार्थियों की सूची उनके मोबाइल नंबर सहित तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी तक सूचना स्पष्ट रूप से पहुंचनी चाहिए, जिससे कार्यक्रम में सहभागिता सुचारु रूप से सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने आने-जाने के लिए परिवहन व्यवस्था, सुविधा एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बसें 29 अप्रैल को प्रातः 5:30 बजे निर्धारित समय पर रवाना की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाभार्थियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक अवधेशराम तथा जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments