Breaking News

यूपी में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा

 


रिपोर्टर: आनंद कुमार (ब्यूरो रिपोर्ट)

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने रेलवे सुरक्षा को लेकर एक अहम बैठक की, जिसमें डीजी रेलवे, ADG (लॉ एंड ऑर्डर) सहित रेलवे के विभिन्न जोन के DRM और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान प्रदेश में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से तकनीकी विकास के माध्यम से अपराध नियंत्रण, आधुनिक निगरानी प्रणाली, और भविष्य में आने वाली सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।

अधिकारियों ने रेलवे परिसरों में अपराध की रोकथाम, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा समन्वय को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए। DGP ने सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल बढ़ाने और नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया, ताकि रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments