ब्यूरो रिपोर्ट: शशांक मिश्रा
सरोजनीनगर, लखनऊ | 24 अप्रैल 2026
सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को पत्र लिखकर तीन प्रमुख मांगें उठाई हैं। उन्होंने 23 अप्रैल 2026 (दो पत्र) एवं 24 अप्रैल 2026 को भेजे गए पत्रों में विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र कार्यवाही की मांग की है।
डॉ. सिंह ने लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर निर्माणाधीन नालों के “मिसिंग लिंक” को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि कृष्णा लोक कॉलोनी, दरोगा खेड़ा, रनीपुर फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी मोड़ और शहीद पथ एयरपोर्ट तिराहे जैसे प्रमुख स्थानों पर अधूरे कार्य के चलते जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने शांति नगर (लगभग 30 हजार आबादी) और दरोगा खेड़ा (लगभग 60 हजार आबादी) क्षेत्रों में आवागमन की समस्या को देखते हुए फुट ओवरब्रिज (FOB) निर्माण की मांग की है। हज हाउस के पास और दरोगा खेड़ा चौराहे पर फुट ओवरब्रिज बनने से विशेषकर छात्रों और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने पत्र में यह भी सुझाव दिया है कि आवश्यकतानुसार निजी भूमि क्रय की प्रक्रिया अपनाकर इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द शुरू किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर के नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात जाम, जलभराव और दुर्घटनाओं की समस्याओं का स्थायी समाधान संभव होगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments