Breaking News

📰 शाहजहाँपुर में पुलिस अधीक्षक की सख्ती, सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा का जायजा


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।

गश्त के दौरान प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में निरंतर गश्त बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

इसके अतिरिक्त, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई और उन्हें जागरूक किया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments