ब्यूरो रिपोर्ट शौकत गाज़ी लखनऊ ✍️
लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को समीक्षा अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। STF ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पेपर लीक कराने वाले गिरोह पर शिकंजा कस दिया है।
STF टीम ने गैंग के एक सदस्य कृष्णा पाण्डेय को जनपद वाराणसी से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पेपर लीक कराने वाले नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और परीक्षा की गोपनीयता भंग करने में उसकी भूमिका सामने आई है।
फिलहाल STF आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और इस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।
पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई के संकेत देते हुए STF ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
0 Comments