फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में फार्मर रजिस्ट्री कार्य को अभियान के रूप में शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने में फार्मर रजिस्ट्री एक महत्वपूर्ण आधार साबित होगी। इसके माध्यम से पंजीकृत किसानों को गेहूं क्रय, दलहनी-तिलहनी फसलों की खरीद, बीज, उर्वरक, कृषि रक्षा रसायन और कृषि यंत्रों सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष शिविर लगाकर अधिक से अधिक किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जाए। साथ ही व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर छोटे और बड़े सभी किसानों तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जाए, ताकि कोई भी किसान इससे वंचित न रहे।


Previous Post Next Post