नाका चौराहे पर पुलिस का चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

 

ब्यूरो रिपोर्ट अमन कुमार लखनऊ ✍️

लखनऊ। लखनऊ में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से नाका पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अतिरिक्त निरीक्षक नीलम पांडे के नेतृत्व में नाका थाना क्षेत्र के नाका चौराहे पर यह अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले तथा शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Previous Post Next Post