Breaking News

जिलाधिकारी ने किया अध्यात्म मेला स्थल का निरीक्षण


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, 13 अप्रैल। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त सौम्या गुरु रानी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ रैली ग्राउंड, साउथ सिटी के सामने बरेली मोड़ स्थित 14 अप्रैल से लगने वाले आध्यात्म मेला स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अग्नि सुरक्षा एवं विद्युत सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार एवं अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments