Breaking News

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर राजकीय बाल सुधार गृह में योग शिविर आयोजित


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा राजकीय बाल सुधार गृह में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन योग प्रभारी अधिकारी मृदुल कुमार गुप्ता द्वारा किया गया, जिसमें लगभग 35 बालकों ने सहभागिता की।

शिविर के दौरान निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत बच्चों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक प्रणाली अधिकारी डॉ. सिराज अहमद अंसारी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है। वहीं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. शबीना नाज अंसारी ने संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या एवं योग को बेहतर स्वास्थ्य का आधार बताया।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में योग सहायक राहुल, सुपरवाइजर संजीव कुमार, स्टाफ नर्स राम विनय यादव, आशीष कुमार, अमरेश कुमार वर्मा, पवन कुमार कटिहार, राहुल मिश्रा, पुनीत गुप्ता, रामदास, कृष्णपाल सहित समस्त कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

इस योग शिविर के माध्यम से बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments