Breaking News

शाहजहांपुर: हिंदू युवा वाहिनी की महानगर टीम का गठन, शहीदों को दी श्रद्धांजलि


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर में हिंदू युवा वाहिनी की महानगर टीम का गठन किया गया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी एवं महानगर अध्यक्ष शांतनु गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महानगर टीम के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


कार्यक्रम के दौरान नवगठित टीम को शुभकामनाएं दी गईं तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments