युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार, सरकारी नौकरियों और निवेश से बढ़े अवसर: मुख्यमंत्री

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि अब तक 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) सेक्टर के माध्यम से प्रदेश में 3 करोड़ से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है, जिससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के चलते निवेश का माहौल मजबूत हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप हुए निवेश से लगभग 65 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री के अनुसार, सरकार का लक्ष्य युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है।

Previous Post Next Post