[ पुलिस कार्रवाई / विकासनगर-लखनऊ ]
ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना विकासनगर पुलिस ने एक नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने अभियुक्त को बिजनौर क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण: फरवरी माह में दर्ज गुमशुदगी (अपराध संख्या 25/2026) की जांच के दौरान नाबालिग पीड़िता को 17 फरवरी को बरामद किया गया था। साक्ष्यों और बयानों के आधार पर अभियुक्त सोनू कुमार उर्फ सोनू राज (निवासी लखीमपुर खीरी) का नाम प्रकाश में आया था, जिसके बाद मामले में बीएनएस की धारा 87 की बढ़ोत्तरी की गई थी।
पकड़ा गया अभियुक्त: पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सोनू कुमार को बिजनौर स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की उम्र करीब 19 वर्ष है। माननीय न्यायालय ने अभियुक्त का न्यायिक अभिरक्षा रिमांड स्वीकार कर लिया है।
• उ0नि0 अतुल कुमार (बीट प्रभारी मिनी स्टेडियम)
• उ0नि0 राजेश कुमार यादव
• आरक्षी संतोष कुमार यादव
विकासनगर पुलिस की इस तत्परता से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।
"अपराध मुक्त समाज, हमारी प्राथमिकता - सच की आवाज़ वेब न्यूज़"
