ब्यूरो रिपोर्ट : कल्लू उर्फ रजनीश
लखनऊ
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पश्चिमी जोन अंतर्गत थाना काकोरी पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार माननीय न्यायालय एसीजेएम-06 द्वारा विभिन्न मामलों में जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के तहत अभियुक्त संजय रैदास पुत्र स्व. राम भरोसे निवासी ग्राम दोना थाना काकोरी, लखनऊ उम्र लगभग 26 वर्ष न्यायालय में लगातार उपस्थित नहीं हो रहा था। इसके चलते न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था।
काकोरी पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके घर ग्राम दोना से शाम करीब 7:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ थाना काकोरी में मु0अ0सं0-1205/2017 धारा 413/392/411 आईपीसी, मु0अ0सं0-39/2018 धारा 392/411/413 आईपीसी, मु0अ0सं0-76/2018 धारा 392/420/411/413/34 आईपीसी, मु0अ0सं0-51/2018 तथा मु0अ0सं0-58/2018 धारा 392/411/413/34 आईपीसी के मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक छत्रजीत सिंह एवं कांस्टेबल गौरव भदौरिया थाना काकोरी कमिश्नरेट लखनऊ शामिल रहे।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments