ब्यूरो रिपोर्ट शशांक मिश्रा
| 14 मई 2026
आशियाना, लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि परिवारों के जीवन में आत्मविश्वास, सुरक्षा और नए भविष्य का संचार करना है। इसी भावना के साथ गुरुवार को विधायक कार्यालय, पराग चौराहा, आशियाना में आयोजित जनसंवाद एवं जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर बेहटा निवासी श्रीमती शांति गौतम, सहिजनपुर निवासी श्रीमती मंजुला रावत, रहीमनगर पडियाना निवासी श्रीमती जया पांडेय, बादेखेड़ा निवासी श्रीमती पंचवटी श्रीवास्तव एवं शिवरी निवासी श्रीमती लक्ष्मी सिंह को उनके परिवार के भरण-पोषण एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ₹1-1 लाख की एफडी प्रदान की गई।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों तक सम्मान और संवेदना के साथ सहयोग पहुंचाना उनका निरंतर प्रयास है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी CSR पहल के अंतर्गत दिवंगत अधिवक्ताओं की 10 धर्मपत्नियों को ₹1-1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है।
कार्यक्रम के दौरान महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने की दिशा में 5 नए “तारा शक्ति सिलाई केन्द्रों” का भी लोकार्पण किया गया। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर 2022 को 4 “तारा शक्ति सिलाई केन्द्रों” की स्थापना के साथ शुरू हुआ यह अभियान अब एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। 5 नए केन्द्रों के शुभारंभ के साथ अब तक कुल 180 “तारा शक्ति सिलाई केन्द्र” स्थापित किए जा चुके हैं, जो हजारों महिलाओं को कौशल विकास, आत्मनिर्भरता एवं सम्मानजनक आजीविका से जोड़ रहे हैं।
आज लोकार्पित किए गए केंद्रों में खुर्रमपुर की संचालिका श्रीमती रेशमी रावत, आज़ादनगर अमौसी की संचालिका श्रीमती रेनू वर्मा, डूडा कॉलोनी की संचालिका श्रीमती उर्मिला सिंह, सरोसा गांव की संचालिका श्रीमती प्रिया लोधी एवं कल्लीपूरब की संचालिका श्रीमती मीना सिंह शामिल हैं। प्रत्येक केंद्र पर 7 सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इस प्रकार कुल 35 सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मातृशक्ति को कौशल, सम्मान और स्वावलंबन से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उन्हें आत्मविश्वास एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी।
उन्होंने सभी परिवारों के सुख, सुरक्षा एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि जनसेवा, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंदों के सहयोग का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments