दिनांक: 02.05.2026
शाहजहाँपुर। रेलवे पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस महानिदेशक रेलवे, लखनऊ के आदेशानुसार तथा आईजी रेलवे व पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे के पर्यवेक्षण में थाना जीआरपी शाहजहाँपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की गई।
दिनांक 02 मई 2026 को थाना जीआरपी शाहजहाँपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 16/2026 धारा 305(सी)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त विजय यादव पुत्र नेत्रपाल उर्फ कल्लू, निवासी सहमतगंज गौटिया, थाना सदर बाजार, जिला शाहजहाँपुर (उम्र करीब 20 वर्ष) को रेलवे स्टेशन शाहजहाँपुर (एनईआर) के प्लेटफॉर्म नंबर 7, पोल नंबर 82/21(A) के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी हुआ एक आईफोन 16 प्रो मोबाइल बरामद किया गया है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह चलती ट्रेनों, रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में यात्रियों के मोबाइल एवं सामान चोरी करता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments