शाहजहाँपुर। आगामी नगर पंचायत उपचुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कटरा क्षेत्रांतर्गत निर्वाचन बूथों एवं स्ट्रांग रूम का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाओं, मूलभूत सुविधाओं एवं सुरक्षा इंतजामों का गहनता से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश नियंत्रण एवं पुलिस ड्यूटी का विशेष रूप से परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा 24 घंटे सतर्क निगरानी सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।
वहीं, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाए, अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments