[ मिलावट पर वार / औषधि प्रशासन की कार्रवाई ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कलान क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खाद्य तेल की एक बड़ी खेप पकड़ी है। फिरोजाबाद की फर्म मै० एम०आई० ट्रेडर्स द्वारा सप्लाई के लिए लाया गया लगभग 1680 लीटर रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल मिलावट के संदेह में सीज कर दिया गया है।
कलान के रुकनापुर स्थित जय शिव शक्ति ट्रेडर्स पर आपूर्ति के लिए फिरोजाबाद से आई एक पिकअप गाड़ी को रोका गया। गाड़ी में 35 ड्रमों में भरा तेल मिला। खाद्य विभाग की टीम ने नमूना लेने के बाद 2.24 लाख रुपये की अनुमानित कीमत का तेल सीज कर दिया। इसके अलावा जनता रोड और परौर रोड स्थित दो कोल्हू से सरसों के तेल के नमूने भी संग्रहित किए गए।
प्रयोगशाला भेजी गई रिपोर्ट: सहायक आयुक्त (खाद्य)-II चन्द्रशेखर मिश्र ने बताया कि सभी तीन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित पक्षों के खिलाफ सख्त विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
छापेमारी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, मानवेन्द्र कुमार और अजीत सिंह शामिल रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से मिलावटखोरों में खलबली मची हुई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी इस कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
"जनहित में जारी, सच के साथ - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments