[ पुलिस एक्शन / जनसुनवाई अभियान ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर में जनशिकायतों के निस्तारण की सूरत बदल गई है। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अब खुद फरियादी के दरवाजे तक पहुँच रही है। इसी क्रम में आज शाहजहाँपुर पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण कर कुल 30 शिकायतों का मौके पर ही पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (नोडल अधिकारी) के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी प्रतिदिन कम से कम 01 और थाना प्रभारी कम से कम 02 स्थानों पर स्वयं जाकर शिकायतों का समाधान कर रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य आईजीआरएस और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना है।
दफ्तरों के चक्करों से मुक्ति: इस नई पहल से अब शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार पुलिस ऑफिस या थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस मौके पर जाकर दोनों पक्षों का फीडबैक ले रही है और मौके पर ही निस्तारण कर पीड़ितों को संतुष्ट किया जा रहा है।
प्रभावी पुलिसिंग के इस मॉडल की जिले भर में सराहना हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौके पर निस्तारण होने से न केवल पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि जनता का पुलिस के प्रति विश्वास भी और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
"सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा" - इसी मंत्र के साथ शाहजहाँपुर पुलिस आमजन को त्वरित और सुलभ न्याय देने के लिए प्रतिबद्ध है।
"निष्पक्ष खबर, सबसे तेज - सच की आवाज वेब न्यूज"
