Breaking News

शाहजहाँपुर: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर; 19 मई को कलेक्ट्रेट में लगेगा विशेष कैंप, 5 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण पाने का मौका

[ स्वरोजगार प्रोत्साहन / मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना ]

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

कैंप तिथि: 19 मई, 2026 स्थान: कलेक्ट्रेट सभागार, शाहजहाँपुर

शाहजहाँपुर के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' के तहत एक वृहद कैंप का आयोजन होने जा रहा है। उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने बताया कि आगामी 19 मई को कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पात्र लाभार्थियों के निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन भरवाए जाएंगे।

योजना के लाभ एवं शर्तें:
  • ऋण राशि: उद्योग या सेवा क्षेत्र के लिए ₹5 लाख तक का ब्याजमुक्त और बिना गारंटी के ऋण।
  • सब्सिडी: परियोजना लागत का 10% मार्जिन मनी सब्सिडी के रूप में देय होगा।
  • पात्रता: आयु 21 से 40 वर्ष के बीच और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं पास।
  • प्राथमिकता: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज: कैंप में आने वाले लाभार्थी अपने साथ शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और एक एंड्रॉयड फोन अनिवार्य रूप से साथ लाएं।

इस योजना का उद्देश्य जिले के युवाओं को स्वयं का उद्योग स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इच्छुक युवा अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र में संपर्क कर सकते हैं या विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर:
सहायक पटल मोबाइल नंबर: 9548515974, 8953135287
युवा शक्ति से समृद्ध उत्तर प्रदेश - जिला प्रशासन शाहजहाँपुर।

"सटीक समाचार, आपकी अपनी पहचान - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments