[ सनसनीखेज खुलासा / पुलिस कार्यवाही ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर की जलालाबाद पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जिसने सरकारी अधिकारी बनकर एक महिला का न केवल आर्थिक शोषण किया, बल्कि शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण भी किया। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन में थाना जलालाबाद पुलिस ने अभियुक्त को अतिवरा गंगा एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे से दबोचने में सफलता प्राप्त की है।
पकड़े गए अभियुक्त सचिन शर्मा (निवासी बरेली) ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर महिला और उसके परिजनों को नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उसने फर्जी जॉइनिंग लेटर तैयार कर महिला से करीब 30 लाख रुपये और जेवरात ठग लिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला की बैंक की नौकरी भी छुड़वा दी और शादी का वादा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
बरामदगी की लंबी फेहरिस्त: पुलिस ने अभियुक्त के पास से 02 महंगे मोबाइल फोन, RBI के फर्जी जॉइनिंग लेटर, सिंचाई विभाग की रबर मुहर, ऑफर लेटर, अलॉटमेंट पत्र, चेकबुक, शादी का कार्ड और [Aadhaar Redacted] सहित कई कूट रचित दस्तावेज बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आईटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान के नेतृत्व वाली टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत विधिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
"अपराध के विरुद्ध पुलिस का कड़ा प्रहार - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments