[ शाहजहाँपुर पुलिस एक्शन / चोरी का खुलासा ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अभियान के तहत निगोही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कस्बा निगोही के बंद मकानों में चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को चोरी के माल, नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
दिनांक 11 मई की रात्रि करीब 00:33 बजे, पैतापुर तिराहे के पास मुखबिर की सटीक सूचना पर उ.नि. दिलशाद खाँ के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस ने ग्राम डींग की तरफ से आ रहे अभियुक्त नरेश (43 वर्ष) निवासी पतराजपुर को दबोच लिया।
बरामदगी का विवरण: पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी के जेवरात (पाजेब, बिछिया, ओम, जंजीर, अंगूठी), 11,500 रुपये नगद, एक मोटरसाइकिल (UP-27 AY-4077) और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार जैसे आरी, सूजा और छुरी बरामद किए हैं।
3 बड़ी घटनाओं का अंत: इस गिरफ्तारी से निगोही थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग मुकदमों (मु.अ.सं. 216, 217, 218/2026) का सफल खुलासा हुआ है। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह बंद मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
सराहनीय कार्य करने वाली टीम में उ.नि. दिलशाद खां, उ.नि. नितिन सोम, कांस्टेबल कुलदीप कुमार, मोहित भाटी, शुभम छोकर और अमीपाल शामिल रहे।
"सत्य की शक्ति, जनता की आवाज - सच की आवाज वेब न्यूज"
