[ एनकाउंटर / बड़ी कामयाबी ]
ब्यूरो रिपोर्ट: निजामुद्दीन, सीतापुर ✍️
सीतापुर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आज एक बड़ी सफलता हासिल की है। अटरिया पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान 50-50 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है।
- गिरफ्तार अभियुक्त: हिस्ट्रीशीटर फरीद और बैजनाथ।
- बरामद माल: करीब 7 लाख रुपये के जेवरात (45 ग्राम सोना), नगदी, दो अवैध तमंचे और कारतूस।
- वाहन: वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक बरामद।
- पिछली वारदात: रनुआ पारा गांव में पंकज शुक्ल के घर हुई बड़ी चोरी का सफल खुलासा।
स्कॉर्पियो गैंग का अंत: पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह स्कॉर्पियो से वारदातों को अंजाम देता था। इस गैंग के 5 सदस्य पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं, और आज मुठभेड़ के बाद कुल 7 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
पुलिस पर की थी फायरिंग: घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में दोनों अपराधी घायल हो गए। एसपी अंकुर अग्रवाल के कड़े निर्देशों के बाद जिले में अपराधियों के हौसले पस्त नजर आ रहे हैं।
"निष्पक्षता और निडरता का संकल्प - सच की आवाज वेब न्यूज"
