[ परिवार परामर्श केंद्र / शाहजहाँपुर ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में बिखरे हुए रिश्तों को जोड़ने की एक और सफल कोशिश की गई। काउंसलिंग के माध्यम से एक ऐसे दंपत्ति को फिर से साथ रहने के लिए राजी किया गया, जो पिछले 3 सालों से आपसी विवाद के कारण अलग-अलग रह रहे थे।
विवाद की मुख्य वजह: थाना सदर बाजार निवासी इस दंपत्ति का विवाह 7 वर्ष पूर्व हुआ था। पीड़िता का आरोप था कि पति कोई स्थायी काम नहीं करते और भरण-पोषण के लिए पर्याप्त पैसे नहीं देते, जिसके चलते वह अपनी पुत्री के साथ मायके में रहने को मजबूर थी। आज पुलिस टीम की समझाइश के बाद दोनों ने पुरानी बातों को भुलाकर साथ रहने का फैसला लिया।
काउंसलिंग सत्र का विवरण: आज के सत्र में कुल 15 पत्रावलियों पर सुनवाई हुई। परामर्श केंद्र की प्रभारी म0उ0नि0 श्रीमती मधु यादव और उनकी टीम ने पति-पत्नी को रिश्तों की अहमियत और संतान के भविष्य का वास्ता दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई।
• म0उ0नि0 श्रीमती मधु यादव (प्रभारी)
• महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा
• म0आ0 मोनिका कुमारी एवं आरक्षी साकेत
• अन्य पुलिसकर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता
समझौते के बाद दंपत्ति को पुलिस लाइन से हर्षोल्लास के साथ विदा किया गया। परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल से न केवल एक परिवार उजड़ने से बचा, बल्कि एक मासूम बच्ची को भी अपने पिता का साया दोबारा मिल गया। "सच की आवाज वेब न्यूज" पुलिस की इस मानवीय पहल का हृदय से स्वागत करता है।
"बिखरते परिवारों को जोड़ना ही हमारा संकल्प - सच की आवाज वेब न्यूज"
