Breaking News

CDO शाहजहाँपुर का बड़ा एक्शन: गौशाला में मिली भारी अव्यवस्था, संस्था से धन वसूली के आदेश; BSA दफ्तर में काटा वेतन


[ सरकारी एक्शन / शाहजहाँपुर ]

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर | 07 मई, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज - प्रशासनिक सुधार

शाहजहाँपुर के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने आज जिले के गौ संरक्षण केंद्र और सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर लापरवाह अधिकारियों और संस्थाओं की क्लास लगाई। सल्लिया गौशाला में गौवंशों की दयनीय स्थिति देख CDO ने कड़ी नाराजगी जताई और जिम्मेदार संस्था 'सोशल हेरिटेज फाउण्डेशन' से सरकारी धन की वसूली के निर्देश दिए हैं।

गौशाला की बदहाली: निरीक्षण के दौरान गौशाला में गोबर के ढेर, जलभराव और भारी गंदगी मिली। गौवंश अत्यंत दुर्बल पाए गए, जिससे स्पष्ट हुआ कि उन्हें मानक के अनुसार चोकर और चारा नहीं दिया जा रहा है। टीन शेड टूटे मिले और सीसीटीवी कैमरे भी बंद पाए गए।

BSA कार्यालय में हड़कंप: गौशाला के बाद CDO ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। यहाँ BSA बिना सूचना के अवकाश पर मिले, वहीं कई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद थे। CDO ने अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने और BSA से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।

मुख्य निर्देश एवं कार्यवाही:
• सोशल हेरिटेज फाउण्डेशन से शासकीय धनराशि की वसूली की जाएगी।
• जनपद की सभी गौशालाओं के निरीक्षण हेतु 3 दिन में रोस्टर तैयार करने के आदेश।
• गौशाला में गाय, नंदी और बछड़ों के लिए अलग-अलग बाड़े बनाने के निर्देश।
• बीएसए दफ्तर में अभिलेखों के रख-रखाव और सफाई व्यवस्था सुधारने की चेतावनी।

मुख्य विकास अधिकारी की इस त्वरित कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि गौवंशों की सुरक्षा और सरकारी कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। "सच की आवाज वेब न्यूज" सरकारी तंत्र की इस जवाबदेही का स्वागत करता है।

"भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ हमारी आवाज - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments