Breaking News

लखनऊ: फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाले जालसाज का आतंक; नौकरी के नाम पर वसूले हजारों, पुलिस की सुस्ती पर पीड़ितों में आक्रोश

[ ब्रेकिंग न्यूज़ / राजधानी लखनऊ ]

ब्यूरो रिपोर्ट: बाल किशन ✍️

माल/बीकेटी, लखनऊ | 14 मई, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज़

खनऊ के ग्रामीण इलाकों में एक शातिर जालसाज फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहा है। ताज़ा मामला कमिश्नरेट के थाना माल और बीकेटी क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ आरोपी ने कई लोगों से नौकरी लगवाने और जाँच के नाम पर हजारों रुपये डकार लिए, लेकिन हैरानी की बात यह है कि बार-बार तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

ठगी का जाल: ड्राइवर और आंगनवाड़ी के नाम पर वसूली:

पीड़ितों के अनुसार, आरोपी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के यहाँ सरकारी ड्राइवर की नौकरी लगवाने के नाम पर एक पीड़िता से 20 हजार रुपये वसूले। वहीं, भनौरा निवासी एक अन्य पीड़ित से उसकी पत्नी की आंगनवाड़ी में नौकरी लगवाने के नाम पर 7 हजार रुपये की ठगी की गई।

फर्जी अधिकारी बनकर पहुँचा जाँच करने: आरोपी की हिमाकत इतनी बढ़ गई कि वह खुद को अधिकारी बताकर रायपुर की एक आंगनवाड़ी सहायिका की जाँच करने भी पहुँच गया। अकबरपुर के पीड़ित ने बताया कि वह पहले भी माल थाने में तहरीर दे चुके हैं, लेकिन सुनवाई न होने पर अब मुख्यमंत्री पोर्टल (IGRS) का दरवाजा खटखटाया है।

दो-दो थानों (माल और बीकेटी) में नामजद तहरीर होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहा है। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज कर इस फर्जी अधिकारी को जेल भेजा जाए ताकि अन्य लोग इसकी ठगी का शिकार होने से बच सकें।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल - कब होगी जालसाज पर कार्रवाई?

"सच्ची खबर, पीड़ितों की आवाज़ - सच की आवाज वेब न्यूज़"

Post a Comment

0 Comments