[ लखनऊ अपराध समाचार / पुलिस एक्शन ]
ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहाँ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने अपने ही चचेरे भाई के घर पहुँचकर नशे की हालत में अवैध तमंचा दिखाकर आतंक फैलाने का प्रयास किया था।
सीतापुर निवासी लल्तू विश्वकर्मा (हाल पता- पीली कॉलोनी, सेक्टर 6) ने पुलिस को सूचना दी कि उनका चचेरा भाई सुरेश विश्वकर्मा आज उनके घर आया और नशे में धुत होकर अवैध कट्टा दिखाते हुए धौंस जमाने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
बरामदगी और गिरफ्तारी: पुलिस टीम ने अभियुक्त सुरेश विश्वकर्मा (47 वर्ष) के पास से 01 अदद अवैध देशी तमंचा (315 बोर) बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या- 88/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस कार्यवाही को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली टीम में उ.नि. भीमसेन सिंह और उ.नि. संदीप कुमार शामिल रहे।
पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस के त्वरित रिस्पांस की सराहना की है।
"निष्पक्ष पत्रकारिता, आपकी अपनी खबर - सच की आवाज वेब न्यूज"

0 Comments