ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश
लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ढेढेमऊ गांव में रविवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। गांव स्थित एक देशी शराब ठेके पर सेल्समैन अजय जायसवाल (43) की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही मलिहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments