Breaking News

सम्पूर्ण समाधान दिवस अब शनिवार को होगा आयोजित, डीएम ने जारी किया रोस्टर


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर। जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनपद में आयोजित होने वाले तहसील दिवस को अब “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के रूप में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित किया जाएगा।

यह निर्णय उत्तर प्रदेश शासन के संशोधित शासनादेश के क्रम में लिया गया है, जिसके अनुपालन में जिलाधिकारी द्वारा विस्तृत रोस्टर जारी किया गया है।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतों की निरंतर मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

रोस्टर के अनुसार अधिकारी करेंगे अध्यक्षता

जारी रोस्टर के अनुसार विभिन्न तिथियों पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा अलग-अलग तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जाएगी।

जनवरी से जून 2026 तक का कार्यक्रम तय

जनवरी से जून 2026 तक के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को कार्यक्रम आयोजित होंगे। विशेष परिस्थिति में तिथि परिवर्तन भी किया गया है—

  • 3 जनवरी 2026 (अवकाश) के स्थान पर 5 जनवरी 2026 को आयोजन होगा।

योजनाओं का भी होगा प्रचार-प्रसार

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे—

  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • स्टैंड-अप इंडिया
  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
  • मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना

का प्रचार-प्रसार एवं कैम्प के माध्यम से लाभ वितरण भी किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी होंगे नोडल अधिकारी

पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

ग्राम निरीक्षण भी किया जाएगा

सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी द्वारा चयनित किसी एक गांव का निरीक्षण किया जाएगा, जिसमें संबंधित अधिकारी अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहेंगे।

सभी अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी निर्धारित तिथियों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।



Post a Comment

0 Comments