स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर, 01 मई 2026। जनपद की कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व जानलेवा हमले के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
मामले का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को वादिनी गीता शुक्ला निवासी मोहल्ला भारतद्वाजी, थाना कोतवाली द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्तगण द्वारा वादिनी की पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया, मारपीट की गई और अतिरिक्त दहेज में चार पहिया वाहन की मांग की गई।
मांग पूरी न होने पर पीड़िता को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया, जिससे वह करीब 95 प्रतिशत तक झुलस गई और वर्तमान में उपचाराधीन है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी
इस मामले में वांछित अभियुक्त श्याम मिश्रा (उम्र लगभग 31 वर्ष) को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 1 मई 2026 को समय 11:45 बजे बरेली मोड़ से लगभग 150 मीटर पहले गिरफ्तार कर लिया।
पंजीकृत धाराएं
अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 127/2026 के अंतर्गत धारा
- 85/115(2)/109(1) बीएनएस
- 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम
में मुकदमा दर्ज है।
आगे की कार्रवाई
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
