[ सामाजिक संगठन / नई कार्यकारिणी ]
ब्यूरो रिपोर्ट: शाहजहांपुर ✍️
जनपद की चर्चित समाजसेवी संस्था 'सहयोग' की नई इकाई का विधिवत गठन किया गया है। बहुमत के आधार पर वरिष्ठ समाजसेवी स्तुति गुप्ता को संस्था का अध्यक्ष और सरदार हरजीत सिंह को महासचिव चुना गया है। संस्था के दो वर्ष सफल पूर्ण होने पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में नई टीम के साथ-साथ पुराने पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी रमेश भैया, विमला बहन और दून इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य समा जैदी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने कहा कि आज के विज्ञान के युग में भी समाज की पीड़ा केवल एक समाजसेवी ही समझ सकता है। उन्होंने 'सहयोग' संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए निरंतर सेवा पथ पर चलने का आशीर्वाद दिया।
नई कार्यकारिणी की घोषणा: संस्थापक शाहनवाज खां एडवोकेट व अनिल गुप्ता प्रधान ने जानकारी दी कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न हुए। नई टीम में पूर्व वायुसेना कप्तान प्रमोद गुप्ता को संरक्षक, महेंद्र दुबे को कोषाध्यक्ष, विकास सक्सेना को जिला प्रभारी और डॉ. पुनीत मनीषी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी: उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. उजमा अफजल, शिवम वर्मा, अंकुश गुप्ता व सरदार अमरदीप खालसा को चुना गया। सचिव पद पर संगीता गुप्ता, सुमन गुप्ता, ममता यादव, सरदार राजविंदर सिंह और कवि आशीष शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही कई वरिष्ठ सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष स्तुति गुप्ता व महासचिव हरजीत सिंह ने संकल्प लिया कि वे संस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और जनसेवा के कार्यों में अपनी पूरी निष्ठा लगाएंगे।
"सच्ची खबर, आपके शहर की धड़कन - सच की आवाज वेब न्यूज"


