[ जनहित की मांग / नगर निगम शाहजहांपुर ]
ब्यूरो रिपोर्ट: शाहजहांपुर ✍️
शाहजहांपुर के आवास विकास कॉलोनी स्थित "संत गाडगे पार्क" को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम द्वारा हाल ही में प्रकाशित पार्कों की आधिकारिक सूची में इस पार्क का नाम शामिल न होने पर "संत गाडगे सेवा संस्थान" के पदाधिकारियों ने गहरा रोष व्यक्त किया है।
- नगर निगम की आधिकारिक सूची में तत्काल "संत गाडगे पार्क" का नाम जोड़ा जाए।
- पार्क स्थल पर विधिवत नाम पट्ट और सौंदर्यीकरण की व्यवस्था की जाए।
- भविष्य के सभी सरकारी अभिलेखों में इसका उल्लेख सुनिश्चित हो।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: संस्थान के अध्यक्ष आरएल कन्नौजिया ने बताया कि वर्षों के संघर्ष के बाद 20 दिसंबर 2021 को कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा इस पार्क का अनावरण किया गया था। इसके बावजूद 8 मई 2026 को जारी नई सूची में पार्क का नाम न होना प्रशासन की बड़ी लापरवाही दर्शाता है।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख: इस दौरान रामवीर कनौजिया, संजय दिवाकर, संजय कुमार भारती, मनोज कुमार, पंकज कनौजिया एवं अज्जू कनौजिया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि संत गाडगे महाराज स्वच्छता और समाज सुधार के प्रतीक हैं, उनके नाम पर स्थापित पार्क की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
"सत्य की खोज, जनता की आवाज - सच की आवाज वेब न्यूज"
