[ जनगणना 2027 / गौरवमयी उपलब्धि ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
जनगणना 2027 की तैयारी के क्रम में शाहजहाँपुर जनपद ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वगणना (Self-Enumeration) के मामले में शाहजहाँपुर पूरे उत्तर प्रदेश में चौथे पायदान पर पहुँच गया है। इसी कड़ी में आज पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व/जिला जनगणना अधिकारी की उपस्थिति में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि स्वगणना का कार्य 07 मई से 21 मई तक संचालित है। नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी जानकारी स्वयं भर सकते हैं। पुलिस लाइन में आयोजित सत्र के दौरान कई पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी स्वगणना पूर्ण की।
दो चरणों में होगी मुख्य जनगणना: कार्यक्रम में बताया गया कि जनगणना 2027 का प्रथम चरण “मकान गणना एवं मकान सूचीकरण” 22 मई से 20 जून तक चलेगा। इसके बाद द्वितीय चरण “व्यक्ति गणना” का कार्य 09 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य संपन्न कराया जाएगा।
एडीएम वित्त एवं राजस्व ने जनपदवासियों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आँकड़ा नहीं, बल्कि देश के आगामी विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का आधार है। पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने का दायित्व सौंपा गया।
"राष्ट्रीय महत्व की खबरें, प्रमाणिकता के साथ - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments