सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मेडिकल स्टोर संचालक पर तमंचा दिखाकर फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना जलालाबाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत अभियोग दर्ज किया। पीड़ित राघवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम खुटरिया ने शिकायत दी थी कि ग्राम पुरैना मेन चौराहे स्थित मेडिकल स्टोर पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से फायरिंग की।
इस संबंध में थाना जलालाबाद में मु0अ0सं0 176/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं व आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी संजय कुमार निवासी गुनारा और शोभित सिंह निवासी ठिंगरी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने, अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने और आमजन में भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments