Breaking News

कमता तिराहे पर चला सघन चेकिंग अभियान, कई वाहन सीज

 


ब्यूरो रिपोर्ट : रिज़वान अली

डीसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में ट्रैफिक इंस्पेक्टर विभूतिखंड द्वारा कमता तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना वैध वर्कआउट एवं बिना फिटनेस मानकों का पालन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को सीज किया गया।

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वह सभी जरूरी दस्तावेज पूरे रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments